विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2021

आगरा विश्वविद्यालय के कुलपति को राज्यपाल ने हटाया

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के कुलपति प्रोफेसर अशोक कुमार मित्तल को अनियमितता के आरोप में पद से हटा दिया.

आगरा विश्वविद्यालय के कुलपति को राज्यपाल ने हटाया
आगरा विश्वविद्यालय के कुलपति को राज्यपाल ने हटाया
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के कुलपति प्रोफेसर अशोक कुमार मित्तल को अनियमितता के आरोप में पद से हटा दिया और लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय को तत्काल प्रभाव से आगरा विश्वविद्यालय के दायित्वों के निर्वहन हेतु अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है.

राजभवन से सोमवार को जारी बयान के अनुसार राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने आज डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के कुलपति प्रोफेसर अशोक कुमार मित्तल के खिलाफ प्राप्त गम्भीर शिकायतों की जांच के लिये सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में तीन सदस्यों की कमेटी का गठन किया है.

इसमें कहा गया है कि कुलाधिपति ने प्रोफेसर अशोक कुमार को कार्य से विरत कर दिया है तथा उनके स्थान पर लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय को तत्काल प्रभाव से आगरा विश्वविद्यालय के दायित्वों के निर्वहन हेतु अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Agra University, Vice Chancellor, Governor, University
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com