GATE 2021 Toppers List: गेट परीक्षा में 38 छात्रों ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट

GATE 2021: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (GATE) 2021 का रिजल्ट जारी कर दिया है.

GATE 2021 Toppers List: गेट परीक्षा में 38 छात्रों ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट

GATE 2021 Toppers List: गेट परीक्षा में 38 छात्रों ने किया टॉप किया है.

नई दिल्ली:

GATE 2021 Result: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (GATE) 2021 का रिजल्ट जारी कर दिया है. परिणाम GOAPS पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है, जिसे gate.iitb.ac.in पर पंजीकृत लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके डाउनलोड किया जा सकता है. गेट 2021 के स्कोरकार्ड, परिणाम की घोषणा की तारीख से तीन साल के लिए मान्य रहेंगे. 

बता दें कि यह परीक्षा फरवरी में आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 7.1 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे. IIT बॉम्बे द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, योग्य उम्मीदवारों की पेपर के हिसाब से पर्सेंटेज 8.42 प्रतिशत से 29.54 प्रतिशत तक है. सफल उम्मीदवारों की कुल संख्या में 98,732 पुरुष और 28,081 महिलाएं हैं.

GATE 2021 Result: IIT बॉम्बे ने गेट परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

आईआईटी बॉम्बे के बयान के अनुसार, IIT बॉम्बे के निदेशक, प्रो सुभासिस चौधरी ने GATE 2021 परीक्षा के सभी पेपर के टॉपर्स को व्यक्तिगत रूप से बधाई देने के लिए बुलाया है.

GATE 2021 Toppers: ये हैं गेट 2021 परीक्षा के टॉपर्स की लिस्ट

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

- एरोस्पेस इंजीनियरिंग : नीलाद्री पहाड़ी
- एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग : उद्धेश साहू
- आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग : शुभम गुप्ता
- बायोमेडिकल इंजीनियरिंग : पावन हरीश गुनियाल
- बायोटेक्नोलॉजी : इंदरमीत सिंह बख्शी
- सिविल इंजीनियरिंग : अमित शर्मा
- केमिकल इंजीनियरिंग : ध्रुवलकुमार ठक्कर
- कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी : जयदीप वासुदेव
- केमिस्ट्री : सिमरन
- इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग : सिद्धार्थ सभरवाल
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग : आकाश ढिल
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग : अमित गुप्ता
- पर्यावरण विज्ञान और इंजीनियरिंग: समर्थ तोमर
- इकोलॉजी एंड इवोल्यूशन : जोस मैथ्यू
- ज्योलॉजी : सांबित परिदा
- जियोफिजिक्स : राजू कुमार
- इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग: प्रतीक प्रकाश शिंदे
- इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग: हिमांशु वर्मा
- मैथेमेटिक्स : अग्निव बन्धोपाध्याय
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग : सुयश शर्मा
- माइनिंग इंजीनियरिंग : शिवन किशोर
- मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग : डी लक्ष्मण राव
- मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग: बी विनीथ
- पेट्रोलियम इंजीनियरिंग: आयुषकुमार सतीशकुमार पटेल
- फिजिक्स : सौरव दुआरी
- प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग : गणेश कुमार
- स्टैटिस्टिक्स: नीलाद्रि काल
- टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और फाइबर साइंस: अश्विनी सहदेव
- टेक्सटाइल इंजीनियरिंग एंड फाइबर साइंस: तनिष्क अवस्थी
- इंजीनियरिंग साइंस : वरुण कौशिक
- ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस (इकोनॉमिक्स) : अर्घ्य बनर्जी
- ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस (इंग्लिश) : शिवानी कुमारी
- ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस (भाषाई): मृण्मयी शिरीषकुमार
- ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस (फिलोसोफी) : तुषार चतुर्वेदी
 - ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस (साइकोलॉजी): शिवम राजेंद्र बोहरा
- ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस (साइकोलॉजी): मोहम्मद उमर खान
- ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस (सोशियोलॉजी) : अरुण सारस्वत
- लाइफ साइंस : सूर्नक चक्रवर्ती