विज्ञापन

Gaming Streamer कौन होते हैं, कैसे करते हैं लाखों में कमाई

Gaming Streamer: गेमिंग अब सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि करियर विकल्‍प बन रहा है. Gaming Streamers वे लोग होते हैं, जो ऑनलाइन गेम खेलते हुए अपनी वीडियो Live Stream करते हैं.

Gaming Streamer कौन होते हैं, कैसे करते हैं लाखों में कमाई

Gaming Streamer: गेमिंग अब सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि करियर विकल्‍प बन रहा है. Gaming Streamers वे लोग होते हैं, जो ऑनलाइन गेम खेलते हुए अपनी वीडियो Live Stream करते हैं. ये लाइव स्‍ट्रीम सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर की जाती है. अगर आपको गेमिंग पसंद है और आप लोगों को एंटरटेन कर सकते हैं, तो Gaming Streaming शानदार करियर विकल्‍प बन सकता है. 

Gaming Streamer क्या करते हैं

गेमिंग स्‍ट्रीमर आमतौर पर YouTube, Facebook जैसे प्लेटफॉर्म पर गेम खेलते हुए लोगों से बातचीत करते हैं. ये सब लाइव स्‍ट्रीम पर होता है, जिससे उनके फॉलोअर्स उनसे लाइव बातचीत कर पाते हैं और उन्‍हें गेम खेलते हुए देख पाते हैं.   

डिग्री नहीं, अब हुनर की है कीमत, ये 5 स्किल्स जिनसे कमा सकते हैं घर बैठे 1 लाख से ज्‍यादा रुपये

कमाई कैसे होती है

Gaming Streamer कई तरीकों से कमाई कर पाते हैं. इनमें शामिल है- 

YouTube Ads- वीडियो और लाइव स्ट्रीम पर विज्ञापन से कमाई होती है. 

Sponsorship- गेमिंग कंपनियां प्रमोशन के लिए पैसे देती हैं. 

Super Chat और Donations- फैंस लाइव स्ट्रीम के दौरान पैसे भेजते हैं. 

Brand Deals- बड़े Streamers ब्रांड्स के साथ काम करते हैं. 

बैंक में कैसे मिलती है नौकरी, क्‍या करनी होती है पढ़ाई, कौन सा एग्‍जाम पास करना होता है

क्या Gaming में करियर बन सकता है

डिजिटल युग में गेमिंग में सफल करियर बन सकता है. आज भारत में कई Gaming Streamers लाखों रुपये कमा रहे हैं. साथ ही इनकी लोकप्रियता भी काफी अधिक है. यूट्यूब क्रिए‍टर्स के दौर में गेमिंग क्रि‍एटर्स के लाखों फॉलोअर्स हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gaming Streamer, Gaming Streamers, Gaming Streamer Income, Gaming Streamer In India, Gaming Streamer Career
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com