Delhi University Reopening: दिल्ली विश्वविद्यालय ने सामान्य रूप से कक्षाओं के संचालन की घोषणा कर दी है लेकिन छात्रावास में कमरे पाने के इच्छुक छात्र और छात्राओं को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि कॉलेजों को आवंटन प्रक्रिया पूरी करने में कुछ वक्त लगेगा. दिल्ली विश्वविद्यालय में सामान्य कक्षाएं शुरू करने की मांग को लेकर छात्रों द्वारा लगातार किए जा रहे प्रदर्शनों के बीच विश्वविद्यालय ने 17 फरवरी से स्नातक और स्नात्कोत्तर दोनों पाठ्यक्रमों के लिए सामान्य कक्षाएं शुरू करने की घोषणा बुधवार को की है.
इस घोषणा के बाद विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों ने छात्रों के आगमन की तैयारियां शुरू कर दी हैं और छात्रावासों की साफ-सफाई भी शुरू हो गई है.अधिकारियों ने बताया कि छात्रावास में कमरे पाने के लिए दिए गए आवेदनों पर कार्रवाई होने में कुछ वक्त लगेगा. महाराजा अग्रसेन कॉलेज के सूत्रों के अनुसार, छात्रावास के कमरे 17 फरवरी तक तैयार नहीं हो सकेंगे क्योंकि वे करीब दो साल से बंद पड़े हैं.
वहीं, कॉलेज के प्राचार्य संजीव कुमार तिवारी ने बताया कि छात्रावास के कमरे तैयार करने के लिए वे लोग युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘छात्रावास में 56 छात्रों के रहने की सुविधा है. हमने दीवारों पर पेंट कराने सहित अन्य तैयारियां शुरू कर दी हैं. कमरों के आवंटन की प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी.''
कॉलेज प्रशासन के लिए इसमें दूसरा महत्वपूर्ण काम यह सुनिश्चित करना है कि कमरों में पर्याप्त हवा-पानी रहे और उसमें दो छात्रों के रहने की जगह बने. किरोड़ीमल कॉलेज की प्राचार्य विभा चौहान ने बताया, ‘‘हमें कमरों का आकार देखना होगा, अगर कमरा छोटा है तो उसमें एक छात्र को जगह दी जाएगी. छात्रावास की सूची 17 फरवरी को नहीं आ सकती है, उसमें कुछ दिन लग सकते हैं. ऐसा लगभग हर साल होता है. दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्रावास की सूची तैयार की जाती है.''
इस बीच विश्वविद्यालय ने दिल्ली के बाहर से आने वाले छात्रों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा योजना इस तरह से बनाएं कि कॉलेज जाने से पहले वे तीन दिनों का अपना पृथकवास पूरा कर सकें.
ये भी पढ़ें ः Delhi University Reopening: दिल्ली विश्वविद्यालय में 17 फरवरी से दिखेगी चहल-पहल, छात्रों को करना होगा इन नियमों का पालन
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
करीब दो वर्ष बाद 17 फरवरी से फिर से खुलेगा दिल्ली विश्वविद्यालय, जल्द जारी होगा विस्तृत आदेश
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं