विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2019

DU First Cut Off List: पॉलिटिकल साइंस के लिए गई सबसे ज्‍यादा 99 फीसदी कट-ऑफ, यहां देखें पूरी लिस्‍ट

DU First Cut Off: हिन्दू कॉलेज ने साइंस प्रोग्राम के लिए भी सबसे ज्यादा कट-ऑफ जारी की है. फिजिक्‍स ऑनर्स के लिए इस कॉलेज ने 98.3 फीसदी की कट-ऑफ जारी की है.

DU First Cut Off List: पॉलिटिकल साइंस के लिए गई सबसे ज्‍यादा 99 फीसदी कट-ऑफ, यहां देखें पूरी लिस्‍ट
दिल्‍ली यूनिवर्सिटी ने पहली कट-ऑफ जारी कर दी है
  • डीयू ने पहली कट-ऑफ जारी कर दी है
  • सबसे ज्‍यादा कट-ऑफ हिन्‍दू कॉलेज ने जारी की है
  • पॉलिटिकल साइंस की सबसे ज्‍यादा 99 फीसदी कट-ऑफ गई है
नई दिल्‍ली:

दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) ने अलग-अलग कॉलेजों में ग्रेजुएशन प्रोग्राम में एडमिशन के लिए पहली कट-ऑफ लिस्‍ट (DU Cut Off List) जारी कर दी है. इस साल आवेदकों में आर्ट के विषयों के लिए ज्‍यादा क्रेज देखा गया. सबसे ज्यादा कट-ऑफ डीयू के हिन्दू कॉलेज (Hindu College) ने पॉलिटिकल साइंस के लिए 99 फीसदी की जारी की है. इसके बाद लेडी श्रीराम कॉलेज (Lady Sri Ram) ने बीए प्रोग्राम और साइकोलॉजी ऑनर्स के लिए 98.75 फीसदी की कट-ऑफ जारी की है. डीयू के कुछ कॉलेजों में इस साल कट-ऑफ लिस्‍ट (DU Cut Off list 2019) पहले से थोड़ी ज्‍यादा गई है. हालांकि कई कॉलेज ऐसे भी हैं जिनके कुछ कोर्सेज की कट-ऑफ 90 फीसदी के नीचे है.

यह भी पढ़ें: रामानुजन, किरोड़ीमल और अन्य कॉलेजों ने जारी की पहली कट-ऑफ

हिन्दू कॉलेज ने साइंस प्रोग्राम के लिए भी सबसे ज्यादा कट-ऑफ जारी की है. फिजिक्‍स ऑनर्स के लिए इस कॉलेज ने 98.3 फीसदी की कट-ऑफ जारी की है. कम्‍प्‍यूटर साइंस के लिए सबसे ज्‍यादा 98 फीसदी कट-ऑफ एसजीटीबी खालसा कॉलेज और 97 फीसदी कट-ऑफ हंसराज कॉलेज ने जारी की है. 

बीकॉम (ऑनर्स) के लिए सबसे ज्‍यादा 98.75 फीसदी कट-ऑफ श्री राम कॉलेज ऑफ कार्मस ने जारी की है. 

इस साल दिल्‍ली यूनिवर्सिटी ने बीए प्रोग्राम के लिए अलग से कट-ऑफ जारी की. बीए प्रोग्राम के लिए लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन ने सबसे ज्‍यादा 98.75 फीसदी की कट-ऑफ जारी की है.  

DU First Cut Off डायरेक्ट लिंक से देखें

DU Science Cut Off

Du Arts and Commerce Cut Off

DU B.A. (Prog.) cut off

दिल्‍ली यूनिवर्सिटी की पहली कट-ऑफ लिस्‍ट जारी होने का सिलसिला 1 जुलाई तक चलेगा. इसके बाद 4 जुलाई को दूसरी कट-ऑफ लिस्‍ट जारी की जाएगी. 

दाखिला नियमों के तहत, आवेदक को कट-ऑफ सूची देखने के बाद डीयू की वेबसाइट पर प्रोग्राम और कॉलेज का चयन करना होगा. साथ ही दखिला पर्ची का प्रिंट लेकर जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित कॉलेज जाना होगा.

गौरतलब है कि पिछले साल की सबसे ज्यादा कट ऑफ लेडी श्रीराम कॉलेज ने जारी की थी. उसने बीए प्रोग्राम के लिए 98.75 फीसदी की कट ऑफ जारी की थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi University Cut-off List, Delhi University 2019 Cut Off, Du First Cut Off 2019, DU First Cut Off List, Du First Cut Off 2019 Science, डीयू पहली कट-ऑफ
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com