विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2018

CSBC,Bihar police Constable Result 2017: कांस्टेबल पदों के लिए जारी हो सकते परिणाम, ऐसे देखें रिजल्ट

प्रतिभागी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं.

Also Read in
CSBC,Bihar police Constable Result 2017: कांस्टेबल पदों के लिए जारी हो सकते परिणाम, ऐसे देखें रिजल्ट
बिहार पुलिस की फाइल फोटो
  • 9900 पदों के लिए आयोजित की गई थी परीक्षा
  • वेबसाइट पर भी देख सकते हैं परिणाम
  • पिछले साल आयोजित की गई थी यह परीक्षा
नई दिल्ली: बिहार पुलिस (CSBC, Bihar Police Constable Result 2017) कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम घोषित किए जा सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नतीजे जनवरी तीसरे सप्ताह तक परिणाम जारी होने की संभावना जताई जा जा रही है. हालांकि बिहार पुलिस ने इस बाबत कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर की पुलिस लाइन में महिला सिपाही का शव फंदे से झूलता हुआ मिला

ध्यान हो कि पिछले साल कुल 9900 पदों के लिए परीक्षा का आयोयन कराया था. बिहार पुलिस ने लंबे समय बाद इतने बड़े स्तर पर भर्तियां निकाली थी. इन पदों पर चुने जाने वाले सफल उम्मीदवारों को बिहार के अलग-अलग जिलों में भेजा जाएगा. 

यह भी पढ़ें: पूर्णिया में कंटेनर से बड़ी मात्रा में शराब बरामद, 4 गिरफ्तार

यहां से देखें अपना परिणाम
प्रतिभागी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं. इसके लिए उन्हें कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे. परिणाम जानने के लिए जरूरी है कि आपके पास अपना क्रमांक संख्या से लेकर अन्य सभी जरूरी जानकारी हो. इसे वेबसाइट पर डालने के बाद ही आप अपना परिणाम देख सकते हैं.

VIDEO: बिहार में थानाध्यक्ष के बेटे का हुआ अपहरण


परिणाम देखते समय इस बात का जरूर खयाल रखें कि अगर किसी वजह से वेबसाइट हैंग हो रही हो तो ऐसे में आप लगातार उस पर प्रयास न करें. ऐसी स्थिति में आपको कुछ समय का इंतजार करना चाहिए. ताकि वेबसाइट हैंग होना बंद हो जाए. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CSBC, Bihar Police Constable Result 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com