CBSE Term 1 Result 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) किसी भी समय कक्षा 10वीं और 12वीं के टर्म 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है. बोर्ड रिजल्ट को पास, फेल या रिपीट स्टेट्स के रूप में जारी नहीं करेगा. सीबीएसई टर्म 1 रिजल्ट की तारीख cbse.gov.in वेबसाइट पर जारी करेगा. बोर्ड जैसे ही रिजल्ट की घोषणा करेगा छात्र सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम के स्कोरकार्ड cbseresults.nic.in और cbse.nic.in से देख और डाउनलोड कर सकेंगे. आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र टर्म 1 का परिणाम एसएमएस, डिजिलॉकर और उमंग जैसे विभिन्न आधिकारिक ऐप पर भी देख सकते हैं.
सीबीएसई बोर्ड अंतिम रिजल्ट टर्म 2 परीक्षाओं के बाद जारी करेगा. टर्म 2 की परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू होगी, जल्द ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड टर्म 2 परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी करेगा. सीबीएसई के अंतिम परिणाम में टर्म 1 के परिणाम में न्यूनतम 50 प्रतिशत वेटेज होगा. साथ ही कक्षा 10वीं और 12वीं की टर्म 1 परीक्षा में कोई भी छात्र फेल नहीं होगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इन वेबसाइट से चेक करें टर्म 1 का रिजल्ट (CBSE Class 10, 12 Result 2022)
cbseresults.nic.in
cbse.gov.in
results.digilocker.gov.in
www.digilocker.gov.in
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट को छात्र डिजिलॉकर से भी चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने और स्कोरकार्ड को डाउनलोड करने के लिए छात्र सबसे पहले डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं. रिजल्ट चेक करने के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें या सीबीएसई पर क्लिक करें. स्कोरकार्ड या मार्कशीट के लिए मार्कशीट या सर्टिफिकेट के लिंक पर क्लिक करें. फिर मांगी गई सूचनाओं को दर्ज कर रिजल्ट डाउनलोड कर लें.
ऐसे जांचे सीबीएसई टर्म 1 परिणाम
1.सीबीएसई रिजल्ट वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं
2.होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
3.रोल नंबर और स्लूक नंबर दर्ज कर लॉगइन करें
4.आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
5.रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें
6. रिजल्ट की हार्ड कॉपी अपने पास रखें
ये भी पढ़ें ः CBSE Term 1 Result 2021: आज टर्म 1 रिजल्ट की घोषणा नहीं करेगा सीबीएसई, प्रवक्ता ने कहा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं