विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2020

CBSE Result 2020: प्रयागराज जोन से 82.49 फीसदी छात्र हुए पास, सीबीएसई के 12वीं के रिजल्ट से जुड़ीं 7 खास बातें

CBSE के 12वीं का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है. बोर्ड की ओर से रिजल्ट को लेकर कोई आधिकारिक सूचना पहले से नहीं दी गई थी. वहीं बोर्ड ने रिजल्ट जारी होने के बाद सूचना दी है कि इस साल मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी.

CBSE Result 2020: प्रयागराज जोन से 82.49 फीसदी छात्र हुए पास, सीबीएसई के 12वीं के रिजल्ट से जुड़ीं 7 खास बातें
www.cbse.nic.in 2020 : पटना क्षेत्र से इस बार 74.57 प्रतिशत छात्र सफल रहे. 
नई दिल्ली:
  1. दिल्ली पश्चिम क्षेत्र (जोन) का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.61, दिल्ली पूर्व क्षेत्र का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.24, पंचकुला क्षेत्र का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.52, चंडीगढ़ क्षेत्र का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.04, भुवनेश्वर क्षेत्र का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.46 और भोपाल क्षेत्र का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.95 दर्ज किया गया.  
  2. अजमेर क्षेत्र का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.60 रहा और नोएडा क्षेत्र से 84.87 प्रतिशत छात्र सफल रहे, जबकि गुवाहाटी क्षेत्र से 83.37 प्रतिशत, देहरादून क्षेत्र से 83.22 प्रतिशत, प्रयागराज क्षेत्र से 82.49 प्रतिशत और पटना क्षेत्र से 74.57 प्रतिशत छात्र सफल रहे. 
  3. सम्पूर्ण दिल्ली क्षेत्र से इस वर्ष 2,39,870 छात्रों ने परीक्षा के लिये पंजीकरण कराया था और 2,37,901 छात्र परीक्षा में बैठे। इनमें से 2,24,552 छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए. पूरे दिल्ली क्षेत्र का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.39 रहा. 
  4. विदेशी स्कूलों में 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए 16,103 छात्रों ने पंजीकरण कराया था और 16,043 छात्रों ने परीक्षा दी। इनमें से 15,122 छात्र उत्तीर्ण हुए। विदेशी स्कूलों में 12वीं कक्षा में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.26 दर्ज किया गया. 
  5. जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों का 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत 98.70 रहा, जबकि केंद्रीय विद्यालय के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.62 प्रतिशत दर्ज किया गया। सरकारी स्कूलों के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.94 प्रतिशत रहा. 
  6. बोर्ड ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लंबित परीक्षाएं रद्द कर दी थीं और वैकल्पिक मूल्यांकन योजना के आधार पर परिणाम घोषित किया है.  
  7. चार बिन्दुओं पर आधारित इस योजना के तहत छात्र को उस विषय के आधार पर अंक दिए गए हैं, जिनमें उसे सर्वाधिक अंक मिले हैं. 


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cbse Result 2020, Cbse, Cbseresults.nic.in 2020, Cbse.nic.in 2020, Cbse Result, Cbse 12th Result 2020
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com