विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2019

मानव संसाधन मंत्री पोखरियाल ने कहा, CBSE ने No Profit No Loss आधार पर बढ़ाई 10वीं, 12वीं की एग्जाम फीस

मानव संसाधन विकास मंत्री (Human Resource Development Minister) रमेश पोखरियाल निशंक (Ramesh Pokhriyal Nishank) ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी.

मानव संसाधन मंत्री पोखरियाल ने कहा, CBSE ने No Profit No Loss आधार पर बढ़ाई 10वीं, 12वीं की एग्जाम फीस
फीस वृद्धि को लेकर एचआरडी मिनिस्टर ने राज्यसभा में दी जानकारी
नई दिल्ली:

सरकार ने गुरुवार को बताया कि 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने परीक्षा शुल्क में वृद्धि लाभ-हानि रहित आधार पर की है. मानव संसाधन विकास मंत्री (Human Resource Development Minister) रमेश पोखरियाल निशंक (Ramesh Pokhriyal Nishank) ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी.

यह भी पढ़ें: CBSE Recruitment: सीबीएसई में 357 पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

निशंक ने बताया कि 12वीं कक्षा के लिए वृद्धि से पूर्व परीक्षा फीस दिल्ली के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए (दिल्ली योजना) 600 रुपये, सभी सीबीएसई संबद्ध स्कूलों के लिए (अखिल भारतीय योजना) 750 रुपये और दिल्ली के सरकारी तथा सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति छात्रों के लिए 600 रुपये थी. इसे अब बढ़ा कर क्रमश: 1500 रुपये, 1500 रुपये और 1200 रुपये हो गई है.

उन्होंने बताया कि 10वीं, 12वीं कक्षा के लिए सीबीएसई ने परीक्षा शुल्क में यह वृद्धि लाभ-हानि रहित आधार पर की है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Board, CBSE 10th And 12th Fees Hike
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com