CBSE Class 10 Hindi Paper Term 1 Exams: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं की आज हिंदी पाठ्यक्रम ए (Hindi Course A) और हिंदी पाठ्यक्रम बी (Hindi Course B) की परीक्षा है. जो कि सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी और दोपहर 1 बजे खत्म होगी. छात्रों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा. छात्रों से बहुविकल्पीय आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके जवाब छात्रों को ओएमआर शीट पर भरने होंगे. सीबीएसई कक्षा 10 हिंदी परीक्षा देने जा रहे छात्र एक बार अच्छे से परीक्षा का पैटर्न समझ लें और सैंपल पेपर पर भी नजर मार लें. ताकि पेपर देते समय उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
सीबीएसई कक्षा 10 हिंदी परीक्षा पैटर्न
सीबीएसई हिंदी पाठ्यक्रम ए (002) का पेपर तीन खंड ए, बी और सी में बंटा होगा. खंड ए और बी में 20-20 प्रश्न होंगे और छात्रों को ए और बी खंड में 10-10 प्रश्नों का उत्तर देना होगा. वहीं सेक्शन सी में 14 प्रश्न पूछे जाएंगे और सभी अनिवार्य प्रश्न होंगे. परीक्षा की अवधि 90 मिनट की होगी और ये परीक्षा 40 अंकों की होगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस लिंक पर जाकर देखें- CBSE Hindi Class 10 Hindi Course A Sample Paper
सीबीएसई हिंदी पाठ्यक्रम बी (085) के सैंपल पेपर के अनुसार, प्रश्न पत्र में तीन खंड होंगे जो कि ए', बी' और 'सी' होंगे. खंड 'ए' में कुल 2 प्रश्न पूछे जाएंगे. दोनों प्रश्नों के कुल 20 उपप्रश्न होंगे. जिनमें से 10 उपप्रश्नों के उत्तर देने होंगे. खंड 'बी' में 4 प्रश्न होंगे और इन सभी के 21 उपप्रश्न होंगे. जिनमें से 16 उप प्रश्नों के उत्तर देने होंगे. खंड 'सी' में कुल 3 प्रश्न होंगे और 14 उप प्रश्न पूछे गए होंगे. सभी उप प्रश्नों के उत्तर देने होंगे. परीक्षा की अवधि 90 मिनट की होगी और ये परीक्षा 40 अंकों की होगी.
इस लिंक पर जाकर देखें- CBSE Hindi Class 10 Hindi Course B Sample Paper
सीबीएसई कक्षा 10 हिंदी परीक्षा 2021 से जुड़े दिशानिर्देश
-ओएमआर शीट में सही उत्तर को नीले या काले बॉलपॉइंट पेन से भरना होगा. पेंसिल का प्रयोग करना मना है.
-छात्रों को बॉक्स में सही विकल्प ए, बी, सी या डी लिखना होगा.
-छात्रों को कोविड -19 दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं