CBSE National Credit Framework: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) चालू शैक्षणिक वर्ष से कक्षा 6, 9 और 11 के लिए ‘नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क' (NCrF) पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च करने जा रहा है. सीबीएसई बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि सीबीएसई 2024-25 शैक्षणिक सत्र से कक्षा 6, 9 और 11वीं के लिए ‘नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क' शुरू करेगा. इसके लिए बोर्ड ने अपने संबद्ध स्कूलों को इसमें भागीदारी के लिए आमंत्रित किया है. सरकार ने पिछले साल स्कूल, उच्चतर और व्यावसायिक शिक्षा के निर्बाध एकीकरण को सुनिश्चित करने और छात्रों को पूर्व से अपने ‘क्रेडिट' जमा करने की अनुमति देने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के कार्यान्वयन के तहत प्राथमिक से पीएचडी स्तर तक नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क शुरू किया था. इसके बाद, सीबीएसई ने भी इसे लागू करने के लिए अपना मसौदा दिशानिर्देश तैयार किया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सीबीएसई ने स्कूल प्रधानाध्यापकों को लिखे एक पत्र में कहा है, ‘‘सीबीएसई ने मसौदा एनसीआरएफ कार्यान्वयन दिशानिर्देशों को तैयार कर जारी किया, उन पर कई कार्यशालाओं में चर्चा की और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से मंजूरी प्राप्त की.'' पत्र में कहा गया कि इनकी प्रभावशीलता का परीक्षण और मूल्यांकन करने के लिए इन दिशानिर्देशों का प्रायोगिक कार्यान्वयन किया जाना है. सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में सत्र 2024-2025 के लिए छठी, नौवीं और 11वीं कक्षा में इसे लागू करने की योजना बनाई गई है. सीबीएसई ने कहा कि इस प्रायोगिक कार्यक्रम में रुचि रखने वाले स्कूलों के प्रधानाध्यापक इस बारे में सूचित कर सकते हैं.
स्टूडेंट को मिलेगा फायदा
छात्र कक्षा में पठन-पाठन, प्रयोगशाला कार्य, परियोजनाओं, खेल, प्रदर्शन कला, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), सामाजिक कार्य, व्यावसायिक शिक्षा और अनुभवात्मक शिक्षा से ‘क्रेडिट' अर्जित कर सकते हैं, जिसमें प्रासंगिक अनुभव और अर्जित पेशेवर स्तर शामिल हैं. सीबीएसई ने कहा कि अर्जित ‘क्रेडिट' को छात्र के ‘एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट' (एबीसी) में जमा किया जाएगा. सीबीएसई क्रेडिट फ्रेमवर्क के लाभ का मतलब है कि सीबीएसई बोर्ड के छात्रों को पढ़ाई के साथ अन्य एक्टिविटी जैसे खेलकूद, एक्सट्रा क्लास सहित अन्य गतिविधि के भी नंबर मिलेंगे. स्टूडेंट की हर एक्टिविटी का उन्हें क्रेडिट यानी नंबर दिया जाएगा.
CBSE बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब आएगा? जानिए क्या है रिजल्ट डेट पर लेटेस्ट अपडेट और नोटिफिकेशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं