CBSE Board Class 10th, 12th Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की बोर्ड परीक्षाएं 2024 खत्म हो चुकी हैं. इस साल सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 2 अप्रैल तक चली थी. इस साल 39 लाख से अधिक छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिसमें भारत और लगभग 26 देशों के विद्यार्थी शामिल हैं. अब इन विद्यार्थियों को अपने बोर्ड रिजल्ट का इंतजार है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 मई महीने में जारी होने की उम्मीद है. रिजल्ट जारी होने के बाद सीबीएसई बोर्ड के तमाम छात्र अपना सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर जांच सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं परीक्षा 2024 में पास होने के लिए छात्रों को किसी विषय की थ्योरी परीक्षा में 80 में से 26 अंक प्राप्त करने होंगे. इसके साथ ही, एक छात्र को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक की जरूरत होगी.
एग्जाम खत्म होने के बाद से ही सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट की संभावित तिथियों और पिछले वर्ष के रुझानों का विश्लेषण शुरू हो गया है. बता दें कि पिछले साल सीबीएसई बोर्ड नतीजे 12 मई को घोषित किए गए थे. बोर्ड ने सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं दोनों ही कक्षाओं के नतीजे एक ही दिन जारी किए थे. पिछले साल लगभग 16.9 लाख छात्र सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 7.4 लाख महिला छात्र, 9.51 लाख पुरुष उम्मीदवार और 5 छात्र 'अन्य' श्रेणी के तहत पंजीकृत थे. 2023 में कुल 1,12,838 छात्रों ने 90 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त किए थे. हालांकि बोर्ड ने किसी टॉपर के नाम का खुलासा नहीं किया था. सीबीएसई ने 10वीं, 12वीं दोनों ही कक्षाओं के टॉपर का नाम जारी नहीं किया था.
पिछले साल सीबीएसई कक्षा 10वीं के लिए पंजीकृत 2184117 छात्रों में से, 2165805 छात्रों ने 2023 में परीक्षा दी थी. इसमें 2016779 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की, जिससे कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.12 प्रतिशत रहा. साल 2022 में नतीजे 22 जुलाई को जारी किए गए थे. साल 2022 का साल कोविड-काल का समय था. 2022 में, कम से कम 107689 छात्र, या परीक्षा देने वाले 5.14 प्रतिशत छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में रखा गया था, 2023 में यह संख्या बढ़ गई. पिछले साल कुल 6.22 प्रतिशत छात्रों या 134774 छात्रों को कंपार्टमेंट में रखा गया था.
CBSE बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब आएगा? जानिए क्या है रिजल्ट डेट पर लेटेस्ट अपडेट और नोटिफिकेशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं