NEET 2022 Latest Update: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2022 परीक्षा का आयोजन आज, 17 जुलाई 2022 को दोपहर 2 बजे से किया था. इस साल 18,72,341 उम्मीदवारों ने नीट यूजी परीक्षा दी है. नीट 2022 का पेपर अब खत्म हो चुका है. स्टूडेंट परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलने लगे हैं और एग्जाम कैसा रहा एक-दूसरे से सवाल करने लगे हैं. वहीं नीट परीक्षा 2022 को लेकर एनालिसिस भी शुरू हो गई है. नीट परीक्षा 2022 के खत्म होने के बाद नीट परीक्षा का आंसर-की जारी किया जाएगा. आंसर-की परीक्षा के खत्म होने के 30 मिनट के बाद जारी किया जएगा.आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका भी मेडिकल परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को मिलेगा. अंतिम आंसर-की जारी होने के बाद ही नीट यूजी 2022 परीक्षा दे चुके छात्रों का परिणाम जारी किया जाएगा. नीट परीक्षा 2022 का परिणाम नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा. इस परीक्षा के पास करने बाद उम्मीदवारों को देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा. NEET Exam 2022: नीट यूजी परीक्षा आज, ड्रेस कोड, रिपोर्टिंग टाइम सहित जान लें ये जरूरी निर्देश
केमिस्ट्री का पेपर टाइम कन्जूमिंग था
इस बार नीट 2022 पेपर के बारे में एक उम्मीदवार ने कहा कि पेपर का डिफिकल्टी लेवल मॉगरेट से टफ था. वहीं कुछ उम्मीदवारों का कहना है कि नीट यूजी 2022 परीक्षा का केमिस्ट्री का पेपर काफी बड़ा था. केमिस्ट्री से ज्यादा प्रश्नन थे और केमिस्ट्री का पेपर काफी टाइम कन्जूमिंग था.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) और डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के आधार पर नीट यूजी 2022 परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों की ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट तैयार करेगी. इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को एमबीबीएस के अलावा अन्य मेडिकल कोर्सों जैसे कि आयुष पाठ्यक्रम, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग में प्रवेश मिलता है. एमबीबीएस पाठ्यक्रमों के लिए कट-ऑफ बहुत अधिक होता है और केवल कुछ प्रतिशत छात्रों को इस कोर्स में प्रवेश मिलता है. NTA NEET UG 2022 एग्जाम देने से पहले जान लें नीट क्रैक करने के सिंपल टिप्स, इस बार ही हो जाएंगे क्वालीफाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं