CBSE 10th 12th Results 2022: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2022, पिछले पांच वर्षों का पास प्रतिशत ट्रेंड देखें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 टर्म 2 परिणाम 2022 की घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार है. छात्र सीबीएसई की मार्कशीट ऑफिशियल वेबसाइट - cbse.nic.in के माध्यम से डाउनलोड कर पाएंगे.

CBSE 10th 12th Results 2022: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2022, पिछले पांच वर्षों का पास प्रतिशत ट्रेंड देखें

जल्द जारी होगा सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2022

CBSE Board Class 10, 12 Result 2022 Term 2: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) सीबीएसई बोर्ड जल्द ही क्लास 10 और क्लास 12वीं टर्म 2 रिजल्ट 2022 की घोषणा करने जा रहा है. सीबीएसई रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट - cbse.nic.in के माध्यम से मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2022 की जांच करने के लिए, छात्रों को रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे विवरण दर्ज करने होंगे. ये भी पढ़ें- CBSE 10th Result 2022: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 कल? डायरेक्ट लिंक, वेटेज यहां देखें 

सीबीएसई कक्षा 10, 12वीं टर्म 2 परिणाम 2022 इस सप्ताह तक घोषित होने की संभावना है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीएसई 4 जुलाई को सीबीएसई कक्षा 10 के टर्म 2 के परिणाम की घोषणा करेगा. वहीं, सीबीएसई कक्षा 12वीं टर्म 2 का परिणाम 14 जुलाई, 2022 तक घोषित होने की उम्मीद है. हालांकि, बोर्ड ने किसी तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है. 

ये भी पढ़ें- CBSE Results 2022: सीबीएसई ने लॉन्च किया 'परीक्षा संगम' टैब, सभी परीक्षा गतिविधियों के लिए एक पोर्टल  

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 26 अप्रैल से 24 मई, 2022 के बीच कक्षा 10 वीं के लिए बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी, और कक्षा 12 के लिए 26 अप्रैल से 16 जून, 2022 के बीच आयोजित की गई थी. लाखों से अधिक छात्र अपने सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.  

ये भी पढ़ें- CBSE 10th Result 2022: 4 जुलाई को आएगा सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022, इन जगहों पर जारी होंगे नतीजे

CBSE Class 10, 12 Result 2022: पिछले 5 वर्षों का उत्तीर्ण प्रतिशत रुझान देखें 

CSBE Class 10 Result 2022: पिछले वर्ष के आँकड़े

साल - पास प्रतिशत

  • 2021 - 99.04%
  • 2020 - 91.46%
  • 2019 - 91.10%
  • 2018 - 86.7
  • 2017 - 93.12%

CSBE Class 12 Result 2022: पिछले वर्ष के आंकड़े 

साल - पास प्रतिशत

  • 2021 - 99.37%
  • 2020 - 88.78%
  • 2019 - 83.40%
  • 2018 - 83.01%
  • 2017 - 82.02%
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

ये भी पढ़ें- CBSE 10th 12th Results 2022: 10 वीं और 12वीं सीबीएसई रिजल्ट डेट जल्द जारी किया जाएगा