CAT 2020 Exam: IIM इंदौर, इस साल CAT 2020 का संचालन करने वाली अथॉरिटी ने CAT 2020 परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख 23 सितंबर तक बढ़ा दी है. अब उम्मीदवार 23 सितंबर तक CAT के लिए पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं. कैट 2020 परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख पहले 16 सितंबर थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 23 सितंबर कर दिया गया है. कैट रजिस्ट्रेशन विंडो शाम 5 बजे तक खुली रहेगी. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को अपने फॉर्म में करेक्शन करने का मौका दिया जाएगा, जिसमें वह अपनी सहूलियत के हिसाब से परीक्षा के लिए शहर बदल सकेंगे, फोटोग्राफ और सिग्नेचर में बदलाव कर सकेंगे. ग्रेजुएशन में 50 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले और ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर के छात्र भी CAT 2020 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं.
CAT 2020 Registration: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं.
- इसके बाद लॉग इन क्रेडेंशियल जनरेट करने के लिए “new candidates registration” पर क्लिक करें.
- अब अपना CAT 2020 का एप्लिकेशन फॉर्म भरें और अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- एप्लिकेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अंत में एप्लिकेशन फीस जमा करनी होगी.
IIM इंदौर ने CAT पंजीकरण के लिए फीस बढ़ा दी है. जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को अब कैट की परीक्षा 2020 के लिए फीस 2000 रुपये देनी होगी, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये फीस देनी होगी. कैट पंजीकरण शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में डेबिट / क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
CAT 2020 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास बैचलर डिग्री में कम से कम 50 फीसदी नंबर होने चाहिए. एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवश्यक अंक 45% हैं. उम्मीदवार जो बैचलर डिग्री की फाइनल ईयर में हैं और जो लोग डिग्री पूरी कर चुके हैं और अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं वे भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं.
इस साल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट और अन्य संस्थानों में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम IIM इंदौर द्वारा आयोजित किया जा रहा है. CAT 2020 के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा के लिए 23 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं