CAT 2020 Topper: कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2020) के परिणाम जारी हो गए हैं. कैट की परीक्षा में पंजाब के आर्यन कपूर (Aaryan Kapoor) ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं और अपने माता-पिता और पूरे पंजाब का नाम रोशन किया है. पंजाब के होशियारपुर जिले के गढ़शंकर के रहने वाले आर्यन कपूर ने कैट परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल करके टॉप 9 में अपनी जगह बनाई है. बता दें कि इस साल लगभग 1.90 लाख उम्मीदवारों ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) में भाग लिया था. ये परीक्षा 29 नवंबर को आयोजित की गई थी.
कैट 2020 में उच्चतम समग्र प्रतिशत प्राप्त करने वाले 9 उम्मीदवारों में से 7 इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी पृष्ठभूमि से हैं और अन्य दो मैनेजमेंट और मैथ बैकग्राउंड से हैं. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 9 उम्मीदवारों ने कुल 100 पर्सेंटाइल अंक हासिल किए हैं, जिनमें से पांच उम्मीदवार IIT से हैं और शेष 4 उम्मीदवार IIM इंदौर, BITS पिलानी, थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और YMCA इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग से हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
टॉपर्स की लिस्ट में पंजाब के बठिंडा के रहने वाले नवल मित्तल भी शामिल हैं, जिन्होंने 99.97 पर्सेंटाइल स्कोर किया और चंडीगढ़ से कोचिंग ले रहे थे. उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग पंजाब यूनिवर्सिटी से की है. इनके अलावा ढकोली निवासी रूपेश वैश्य ने कैट परीक्षा में 99.8 पर्सेंटाइल अंक हासिल कर शहर को गौरवान्वित किया है. रूपेश जिन्होंने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है, दूसरी बार कैट की परीक्षा में शामिल हुए थे. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा भवन विद्यालय चंडीगढ़ से की है.
रूपेश के अनुसार, महामारी ने उन्हें लक्ष्य निर्धारित करने और बेहतर ध्यान केंद्रित करने में मदद की. उनके पिता एक फार्मास्युटिकल कंपनी में काम करते हैं, उनकी मां एक होम मेकर हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं