विज्ञापन

Chef कैसे बनते हैं, कौन सा कोर्स करना पड़ता है

How to become a chef: जिनको खाना बनाना पसंद है और इसे अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो Chef (शेफ) बनना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.

Chef कैसे बनते हैं, कौन सा कोर्स करना पड़ता है

How to become a chef: जिनको खाना बनाना पसंद है और इसे अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो Chef (शेफ) बनना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. आज के समय में होटल, रेस्टोरेंट, क्रूज, एयरलाइंस और फूड इंडस्ट्री में अच्छे शेफ की काफी मांग है. अगर आप भी शेफ बनना चाहते हैं तो जानें इसके लिए कौन सा कोर्स करना होता है.  

शेफ बनने के लिए योग्यता

10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है. अधिकांश होटल मैनेजमेंट और कुकरी कोर्स के लिए 12वीं पास होना बेहतर माना जाता है. किसी भी स्ट्रीम (Science, Commerce, Arts) के छात्र आवेदन कर सकते हैं. 

रसीले आमों का शहर: किस शहर को कहा जाता है Mango city of India

कौन-कौन से कोर्स कर सकते हैं?

Diploma in Food Production

इस कोर्स की अवधि 1 से 2 वर्ष तक की हो सकती है. फूड प्रिपरेशन, कुकिंग तकनीक और किचन मैनेजमेंट सिखाया जाता है. ये कोर्स 12वीं के बाद किया जा सकता है. 

B.Sc. in Hospitality and Hotel Administration

इस कोर्स की अविधि 3 वर्ष की हो सकती है. होटल मैनेजमेंट और फूड प्रोडक्शन की सारी जानकारी दी जाती है. 

Bachelor of Hotel Management (BHM)

ये कोर्स 3 से 4 साल का हो सकता है. होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए ये एक लोकप्रिय कोर्स माना जाता है. 

क्‍यों दूध के पैकेट पर नीला, हरा और ऑरेंज कलर होता है, क्‍या होता है अंतर

Certificate Course in Culinary Arts

इस कोर्स की अवधि 6 महीने से 1 साल तक की हो सकती है. इसके तहत प्रोफेशनल कुकिंग और बेकिंग की ट्रेनिंग दी जाती है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com