Bihar NEET Counselling 2020: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) आज यानी 23 दिसंबर से बिहार UGMAC 2020 मोप-अप राउंड काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा. UGMAC 2020 मोप-अप राउंड की काउंसलिंग की डिटेल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. नीट परीक्षा पास करने वाले मेडिकल के उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करके UGMAC मोप-अप राउंड काउंसलिंग में भाग लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं.
Bihar NEET Counselling 2020 (UGMAC) Mop Up Round Registrations Begin – Direct Link
काउंसलिंग के लिए योग्यता
मौजूदा जानकारी के अनुसार, केवल वे अभ्यर्थी जो पिछले काउंसलिंग सत्र के दौरान संबद्ध मेडिकल या डेंटल कॉलेजों में एडमिशन नहीं ले पाए हैं, वे मोप-अप राउंड में भाग ले सकते हैं. ऐसे उम्मीदवारों को UGMAC 2020 के मोप-अप राउंड में भाग लेने के लिए नए सिरे से आवेदन करने की आवश्यकता होगी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
रिक्त एमबीबीएस या एमडी सीटों की लिस्ट 25 दिसंबर को UGMAC 2020 के दूसरे राउंड के पूरा होने के बाद प्रकाशित की जाएगी. अतिरिक्त सीटें खाली रहने की स्थिति में BCECEB 27 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे मोप-अप राउंड काउंसलिंग शुरू होने से पहले अपलोड करेगी.
इच्छुक उम्मीदवारों को BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट से UGMAC- 2020 का एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड करना होगा और जरूरी जानकारी भरने के बाद जमा करना होगा, जैसे NEET-2020 स्कोर, कक्षा 12वीं, 10वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र सहित व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पता और पहचान प्रमाण.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं