Bihar Board 10th Results 2021: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 10वीं या मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट onlinebseb.in और biharboardonline.com पर उपलब्ध है. इस साल, 78.17 प्रतिशत छात्रों ने बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा पास की है, जबकि 2020 में पास प्रतिशत 80.59 फीसदी था.
बिहार बोर्ड के 10वीं के नतीजों में तीन छात्रों ने टॉप किया है
बिहार बोर्ड की 10वीं की फाइनल परीक्षा में 484 या 96.80 प्रतिशत अंकों के साथ तीन स्टूडेंट्स ने टॉप किया है. इस साल 10वीं की परीक्षा के टॉपर- पूजा कुमारी, शुभदर्शनी और संदीप कुमार है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
BSEB 10th Result 2021: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज, जानिए बीते 4 सालों में किसने किया TOP
बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 101 छात्र अव्वल रहे
पहली बार, बिहार बोर्ड के 10वीं के परिणाम में 101 छात्रों ने टॉपर्स की लिस्ट में जगह बनाई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, सिमुलतला अवसिया विद्यालय, जमुई के 13 छात्रों ने शीर्ष 10 रैंक हासिल की है.
BSEB 10वीं के परिणाम में 12,93,054 छात्र पास हुए हैं.
- फर्स्ट डिवीजन: 4,13,087
- सेकेंड डिवीजन: 5,00,615
- थर्ड डिवीजन: 3,78,980
पिछले साल किसने किया था टॉप?
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के पिछले साल के रिजल्ट की बात करें तो बीते साल 2020 में छात्रों का कुल पास प्रतिशत 80.59 प्रतिशत था. रोहतास के जनता हाई स्कूल के हिमांशु राज ने 96.20 प्रतिशत अंकों के साथ बीएसईबी कक्षा 10वीं की परीक्षा में टॉप किया था. उन्होंने परीक्षा में 500 में से कुल 481 प्राप्त किए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं