सेना में जाने की इच्छा रखने वाली लड़कियों के लिए अब एक और अच्छी खबर है. NDA के बाद अब मिलिट्री स्कूल और कॉलेजों के दरवाजे भी लड़कियों के लिए खुल गए हैं. केंद्र सरकार की योजना पर सुप्रीम कोर्ट ने मंजूरी दे दी है. वहीं, कोर्ट ने राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (RIMC) में भी महिलाओं को इसी साल दिसंबर से दाखिला इम्तिहान में शामिल होने की इजाजत देने को कहा है. कोर्ट ने सरकार को कहा है कि अगले साल जून से लड़कियों को एंट्रेंस एग्जाम में बैठने की इजाजत देने के बजाय इसी साल से शुरुआत करनी चाहिए.
कॉलेज में इसी साल और स्कूलों में अगले साल से एडमिशन
वैसे कोर्ट ने मिलिट्री स्कूल और कॉलेज में महिलाओं के दाखिल होने को मंजूरी दे दी है लेकिन लड़कियां कॉलेज में इसी साल से और स्कूल में अगले साल से दाखिला परीक्षा में शामिल हो सकेंगी. कोर्ट ने कहा कि इंडियन मिलिट्री स्कूल में भले अगले साल से शुरू होने वाले सत्र से महिलाओं को दाखिल होने का मौका मिले लेकिन कॉलेज में इसी साल से हो.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
- - ये भी पढ़ें - -
UPSC NDA/NA Exam 2021: महिला उम्मीदवारों के लिए शुरू हुई आवेदन की प्रक्रिया, यहां देखें डायरेक्ट लिंक
'सांप से डसवा कर हत्या बना नया ट्रेंड' : SC ने इस टिप्पणी के साथ इंजीनियरिंग छात्र को जमानत देने से किया इंकार
इससे पहले केंद्र ने SC में हलफनामा दाखिल किया किया था और कहा था कि राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (RIMC) और पांच राष्ट्रीय सैन्य स्कूलों (RMC) में शैक्षणिक सत्र 2022-23 से लड़कियों के प्रवेश की व्यवस्था की जाएगी रक्षा मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट में बताया था कि अगले साल से लड़कियां मिलिट्री कॉलेज, स्कूलों में पढ़ सकती हैं. इसके लिए जरूरी व्यवस्था की जा रही है.
दरअसल मिलिट्री कॉलेजों और सैन्य स्कूलों में लड़कियों को प्रवेश से वंचित किया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में केंद्र को कहा था कि NDA की तरह इसके लिए भी कदम उठाए. पहले केंद्र ने SC को सूचित किया था कि लड़कियों को NDA में शामिल किया जाएगा. NDA की तरह, राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (आरआईएमसी) और पांच राष्ट्रीय सैन्य स्कूल (आरएमसी) भी परंपरागत रूप से सभी लड़कों के प्रतिष्ठान रहे हैं, जो सशस्त्र बलों के लिए फीडर संस्थानों के रूप में कार्य करते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं