विज्ञापन

Short-term Diploma Courses 2026: पढ़ने का नहीं है मन तो कर लें ये शॉर्ट टर्म डिप्‍लोमा कोर्स, खुल जाएंगे कमाई के रास्‍ते

Diploma Courses 2026: बहुत से छात्र घंटो पढ़ाई नहीं करना चाहते. वे ऐसा कोर्स करना चाहते हैं जिसमें कम पढ़ना हो और करियर भी सेट हो जाए.आज के समय में ऐसे कई डिप्लोमा कोर्स हैं, जिन्‍हें करके अच्‍छी सैलरी पाने के रास्‍ते खुल जाते हैं.

Short-term Diploma Courses 2026: पढ़ने का नहीं है मन तो कर लें ये शॉर्ट टर्म डिप्‍लोमा कोर्स, खुल जाएंगे कमाई के रास्‍ते

Diploma Courses 2026: बहुत से छात्र घंटो पढ़ाई नहीं करना चाहते. वे ऐसा कोर्स करना चाहते हैं जिसमें कम पढ़ना हो और करियर भी सेट हो जाए.आज के समय में ऐसे कई डिप्लोमा कोर्स हैं, जिन्‍हें करके अच्‍छी सैलरी पाने के रास्‍ते खुल जाते हैं. ये कोर्स शॉर्ट टर्म होते हैं यानी 6 महीने से लेकर 1 साल तक के बीच पूरे हो जाते हैं. अगर आप भी ऐसे कोर्सेज की तलाश में हैं, तो ये कोर्स कर सकते हैं- 

शॉर्ट टर्म डिप्‍लोमा कोर्स 2026 

डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स करें 
डिजिटल मार्केटिंग में करियर बना सकते हैं. ये करियर डिमांड में है. इस कोर्स में SEO, सोशल मीडिया, गूगल ऐड्स जैसी स्किल्‍स सिखाई जाती हैं. इस कोर्स को करने के बाद नौकरी के साथ फ्रीलांसिंग के मौके भी मिलते हैं. इसमें कई तरह के शॉर्ट टर्म कोर्सेज कराए जाते हैं. 

वीडियो एडिटिंग
यूट्यूब क्रिएटर्स का बूम होने के कारण वीडियो एडिटिंग स्किल में काफी अच्‍छी कमाई के अवसर मिल सकते हैं. अगर आपको क्रिएटिव काम पसंद है, तो यह कोर्स कर सकते हैं. 

वेब डेवलपमेंट
अगर आपको कंप्‍यूटर में दिलचस्‍पी है और बीटेक आदि नहीं कर पाए हैं तो HTML, CSS, JavaScript जैसे कोर्स करें. इन्‍हें सीखकर आप वेबसाइट बना सकेंगे. इसमें भी फ्रीलांस प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं. 

एलन मस्‍क की कंपनी में कैसे मिलती है नौकरी, कितनी होती है सैलरी, कैसे करें Apply

फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी
इवेंट, कॉर्पोरेट शूट कर सकते हैं. इसके अलावा वेडिंग फोटोग्राफी कर सकते हैं. इसके जरिए आप अपना यूट्यूब चैनल भी बना सकते हैं. 

मेकअप आर्टिस्‍ट का कोर्स 
मेकअप आर्टिस्‍ट का कोर्स कर सकते हैं. ये सीखकर खुद अपना काम भी शुरू कर सकते हैं. इसमें अच्छी कमाई के अवसर मिलते हैं. 

होटल मैनेजमेंट का शॉर्ट कोर्स 
होटल मैनेजमेंट से जुड़े किसी स्किल जैसे कुकिंग, सर्विस डेस्‍क, फ्रंट ऑफिस आदि यानी हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के शॉर्ट टर्म कोर्स कर सकते हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com