विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2020

कोरोना का कहर: इस राज्य में स्कूल खुलने के तीन दिन बाद 262 छात्र और 160 शिक्षक पाए गए कोरोनावायरस से संक्रमित

आंध्र प्रदेश में नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए दो नवंबर को स्कूल पुन: खोल दिए जाने के तीन दिन बाद करीब 262 छात्र और 160 शिक्षक कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए गए हैं.

कोरोना का कहर: इस राज्य में स्कूल खुलने के तीन दिन बाद 262 छात्र और 160 शिक्षक पाए गए कोरोनावायरस से संक्रमित
कोरोना का कहर: इस राज्य में स्कूल खुलने के तीन दिन बाद 262 छात्र और 160 शिक्षक पाए गए कोरोनावायरस से संक्रमित
नई दिल्ली:

आंध्र प्रदेश में नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए दो नवंबर को स्कूल पुन: खोल दिए जाने के तीन दिन बाद करीब 262 छात्र और 160 शिक्षक कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए गए हैं. स्कूल शिक्षा आयुक्त वी चिन्ना वीरभद्रदू ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि स्कूल आने वाले छात्रों की संख्या की तुलना में संक्रमित छात्रों का आंकड़ा चिंता की बात नहीं है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक संस्थान में हालांकि कोविड-19 सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं.

उन्होंने कहा ‘‘कल (चार नवंबर को) करीब चार लाख छात्र स्कूल पहुंचे. संक्रमित छात्रों की संख्या 262 है, जो चार लाख छात्रों का 0.1 प्रतिशत भी नहीं है. यह कहना सही नहीं है कि स्कूल जाने की वजह से छात्र संक्रमित हुए. हमने सुनिश्चित किया है कि प्रत्येक कक्षा में केवल 15 या 16 छात्र ही उपस्थित रहें. यह चिंता की बात नहीं है.'' 

विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, राज्य में नौवीं और दसवीं कक्षा के लिए 9.75 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं. इनमें से 3.93 लाख विद्यार्थी स्कूल आए. कुल 1.11 लाख शिक्षकों में से 99,000 से अधिक शिक्षकों ने शैक्षिक संस्थानों में विद्यार्थियों को पढ़ाया.

वीरभद्रदु ने बताया कि 1.11 लाख शिक्षकों में से करीब 160 शिक्षक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. उन्होंने कहा कि गरीब विद्यार्थी स्कूल बंद होने से सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं क्योंकि ऑनलाइन कक्षाएं उनकी पहुंच से बाहर हैं. स्कूल बंद रहने का असर आदिवासी और ग्रामीण इलाकों की छात्राओं पर भी पड़ेगा क्योंकि पढ़ाई रुकने के बाद उनके अभिभावक उनका बाल विवाह भी कर सकते हैं.

उन्होंने कहा ‘‘हमारे लिए विद्यार्थी और शिक्षक, दोनों का ही जीवन महत्वपूर्ण है.'' आंध्र प्रदेश में नौवीं, दसवीं तथा इंटरमीडिएट कक्षाओं के लिए सभी सरकारी स्कूल और कॉलेज दो नवंबर से पुन: खुल गए हैं. कक्षाएं बारी-बारी से तथा आधे दिन के लिए ही लग रही हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
School Reopens In Andhra Pradesh, Students And Teachers Infected With Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com