यह ख़बर 21 दिसंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

जी न्यूज के पत्रकारों ने जिंदल पर मानहानि का मामला दाखिल किया

खास बातें

  • जी न्यूज के सम्पादक सुधीर चौधरी ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल के खिलाफ मानहानि का मामला दाखिल किया। उन्होंने जिंदल पर उन्हें एफआईआर में झूठे तरीके से फंसाने और संवाददाता सम्मेलन में झूठा बयान देने का आरोप लगाया।
नई दिल्ली:

जी न्यूज के सम्पादक सुधीर चौधरी ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल के खिलाफ मानहानि का मामला दाखिल किया। उन्होंने जिंदल पर उन्हें एफआईआर में झूठे तरीके से फंसाने और संवाददाता सम्मेलन में झूठा बयान देने का आरोप लगाया।

जिंदल की शिकायत पर पत्रकार को गिरफ्तार किया गया था, हालांकि अब उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया है।

शिकायत की सुनवाई कर रही दिल्ली की एक अदालत ने संक्षिप्त सुनवाई करने के बाद इस शिकायत को संज्ञान में लेने के लिए तीन जनवरी का दिन मुकर्रर किया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट जय थरेजा ने कहा कि संज्ञान लेने सम्बंधी बिंदुओं पर बहस की सुनवाई कर ली गई है और संज्ञान लेने के आदेश के लिए और यदि जरूरी हुआ तो आगे की प्रक्रिया के लिए मामले को तीन जनवरी 2013 की तिथि तय की जाती है।