खास बातें
- देश में यूरिया का उत्पादन जुलाई माह में 19.71 लाख टन रहा। यह 19.76 लाख टन के लक्ष्य से कुछ कम है।
New Delhi: देश में यूरिया का उत्पादन जुलाई माह में 19.71 लाख टन रहा। यह 19.76 लाख टन के लक्ष्य से कुछ कम है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जुलाई, 2011 में यूरिया उत्पादन 19.76 लाख टन के लक्ष्य से कुछ कम यानी 19.71 लाख टन रहने का अनुमान है। इस दौरान डाई अमोनियम फास्फेट :डीएपी: का उत्पादन 3.36 लाख टन रहने का अनुमान है। बयान में कहा गया है कि माह के दौरान राज्यांे को 18.91 लाख टन यूरिया की खेप भेजी गई। इसमें कहा गया है कि चालू सीजन में जुलाई तक यूरिया की बिक्री 16.5 प्रतिशत बढ़कर 85.76 लाख टन पर पहुंच गई है, जो पिछले साल की इसी अवधि में 73.59 लाख टन रही थी।