यह ख़बर 30 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

दुनिया की सबसे लम्बी प्राकृतिक गैस पाइपलाइन चालू

खास बातें

  • मध्य एशिया और चीन को जोड़ने वाली यह प्राकृतिक गैस पाइपलाइन से प्राकृतिक गैस तुर्कमेनिस्तान से पूर्वी चीन के पर्ल नदी डेल्टा क्षेत्र तक जाएगी।
बीजिंग:

चीन की द्वितीय पूर्वी-पश्चिमी प्राकृतिक गैस पाइपलाइन गुरुवार से चालू हो गई। यह दुनिया की सबसे लम्बी पाइपलाइन है। मध्य एशिया और चीन को जोड़ने वाली यह प्राकृतिक गैस पाइपलाइन से प्राकृतिक गैस तुर्कमेनिस्तान से पूर्वी चीन के पर्ल नदी डेल्टा क्षेत्र तक जाएगी। इस क्रम में वह देश के 15 प्रांतों से गुजरेगी। पाइपलाइन की कुल लम्बाई 8,700 किलोमीटर है। इसके निर्माण पर 21.98 अरब डॉलर की लागत आई है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com