यह ख़बर 23 सितंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

धन की तंगी से 64 प्रतिशत मॉल पर काम स्थगित

खास बातें

  • आर्थिक सुस्ती और महंगाई का असर विभिन्न गतिविधियों पर दिखने लगा है। वर्ष 2013 के पहले छह महीनों में केवल तीन शॉपिंग मॉल ही चालू हो पाए हैं और देश के बाकी आठ शहरों में 13 मॉल पर काम आगे के लिए टाल दिया गया। मकान, दुकान क्षेत्र के सलाहकार कुशमन एंड वेकफील्ड
नई दिल्ली:

आर्थिक सुस्ती और महंगाई का असर विभिन्न गतिविधियों पर दिखने लगा है। वर्ष 2013 के पहले छह महीनों में केवल तीन शॉपिंग मॉल ही चालू हो पाए हैं और देश के बाकी आठ शहरों में 13 मॉल पर काम आगे के लिए टाल दिया गया। मकान, दुकान क्षेत्र के सलाहकार कुशमन एंड वेकफील्ड ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सलाहकार के अनुसार बिल्डर सतर्कता बरत रहे हैं या फिर वह धन की तंगी से जूझ रहे हैं। कुशमन एंड वेकफील्ड की यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘वर्ष 2013 की पहली छमाही में प्रमुख आठ शहरों में तीन मॉल में कुल 29 लाख 40 हजार वर्गफुट स्थान की ही आपूर्ति हो पाई जबकि कुल तैयार स्थान का 64 प्रतिशत यानी 13 मॉल पर काम आगे के लिये टाल दिया गया।’’ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पांच मॉल पर काम शुरू नहीं हो पाया। पुणे, हैदराबाद, चेन्नई प्रत्येक में दो और कोलकाता तथा बेंगलूर प्रत्येक में एक मॉल पर काम स्थगित रखा गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

ज्यादातर शहरों में अच्छे और गुणवत्ता परक खुदरा कारोबार स्थल की मांग है। यह मांग शॉपिंग मॉल और मुख्य बाजार दोनों जगहों पर है।