जानिये क्यों मनरेगा के तहत काम करने वाले ये मजदूर पीएम मोदी को लौटाएंगे 5 रुपये

जानिये क्यों मनरेगा के तहत काम करने वाले ये मजदूर पीएम मोदी को लौटाएंगे 5 रुपये

चिट्ठी हाथ में लिए गांव के लोग...

लातेहर:

मनरेगा के तहत हर दिन मिलने वाली मज़दूरी में 5 रुपये का इजाफा किए जाने से नाराज़ झारखंड के सैकड़ों मज़दूरों ने इसे लौटाने का फ़ैसला लिया है। नाराज मजदूर लिफाफे में 5-5 रुपये का नोट भरकर पीएम मोदी को भेजने की तैयारी कर रहे हैं।

पीएम को लिखी चिट्ठी
साथ में इन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखकर पूछा है कि ऐसे समय में जब राज्य में सूखा है, ये 5 रुपये कैसे उनकी मदद करेंगे।

यह कैसा न्याय
केंद्र सरकार ने इस साल झारखंड में मनरेगा के तहत मिलने वाली मज़दूरी में हर दिन 5 रुपये का इज़ाफ़ा कर 162 से 167 रुपया किया है। नाराज़ लोगों का कहना है कि यहां मनरेगा से अलग काम करने वालों को हर दिन का 212 रुपये मिलता है, ऐसे में उनके साथ ये कैसा न्याय है।

100 से अधिक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी लिखा था पीएम को खत
इससे पहले सौ से अधिक सामाजिक कार्यकर्ताओं, अर्थशास्त्रियों और समाजशास्त्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई राज्यों में उत्पन्न सूखे की स्थिति पर कदम उठाने के साथ ही पारंपरिक राहत उपाय एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून को अक्षरश: लागू करने का आग्रह किया था।

(इनपुट्स भाषा से भी)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com