खास बातें
- अमेरिकी सेवा क्षेत्र में जनवरी 2010 के बाद से पहली बार पिछले माह विकास की दर सबसे धीमी रही।
वाशिंगटन: अमेरिकी सेवा क्षेत्र में जनवरी 2010 के बाद से पहली बार पिछले माह विकास की दर सबसे धीमी रही। आपूर्ति प्रबंधन संस्थान का गैर-विनिर्मित वस्तु सूचकांक जुलाई में 52.7 रहा जो जून के 53.3 से कम है। अधिकत्तर विश्लेषकों ने इसके 53.6 रहने का अनुमान लगाया था। जनवरी 2010 में यह सूचकांका 50.7 था। यद्यपि, 50 से ऊपर के सूचकांक को सकारात्मक माना जाता है और इस तरह जुलाई में लगातार 20वें माह सेवा क्षेत्र में विस्तार देखा गया। संस्थान के गैर-विनिर्मित व्यापार सर्वेक्षण समिति के अध्यक्ष एंथोनी निव्स ने कहा, "प्रतिभागियों की टिप्पणी अब भी मिली जुली है, हालांकि अधिकत्तर ने यह संकेत दिया कि व्यापारिक परिस्थितियां सामान्य बनी हुई है।" सेवा क्षेत्र का न्यू ऑर्डर्स सूचकांक जुलाई में 1.9 बिंदु गिरकर 51.7 पर जबकि रोजगार सूचकांक 1.6 बिंदु 52.5 पर आ गया।