यह ख़बर 19 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

विदेशी मुद्रा भंडार 75.5 करोड़ डॉलर घटकर 301.84 अरब डालर

खास बातें

  • देश का विदेशी मुद्राभंडार 11 मार्च को समाप्त सप्ताह में 75. 5 करोड़ डॉलर घटकर 301. 84 अरब डॉलर रह गया।
मुंबई:

देश का विदेशी मुद्राभंडार 11 मार्च को समाप्त सप्ताह में 75. 5 करोड़ डॉलर घटकर 301. 84 अरब डॉलर रह गया। इससे पूर्व सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 302.59 अरब डालर था। भारतीय रिजर्व बैंक के सप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार देश के स्वर्ण भंडार में कोई बदलाव नहीं आया और यह 22.14 अरब डॉलर के स्तर पर बना रहा। हालांकि विशेष निकासी अधिकार एक सप्ताह पहले की तुलना में 3. 50 करोड डालर घटकर 5.169 अरब डॉलर रह गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com