यह ख़बर 18 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

उत्तराखंड में पेट्रोल से वैट हटा

खास बातें

  • पेट्रोल की बढ़ी कीमत से वैट हटाने के बाद उत्तराखंड में पेट्रोल की कीमत प्रति लिटर 78 पैसे कम हो गई है।
देहरादून:

आम जनता को कुछ राहत देते हुए उत्तराखंड सरकार ने पेट्रोल के बढ़े दामों से वैट हटा लिया है। केंद्र सरकार की ओर से गुरुवार को पेट्रोल के दामों में 3 रुपये 14 पैसे का इजाफाकिया गया था। पेट्रोल की इस बढ़ी कीमत से वैट हटाने के बाद उत्तराखंड में पेट्रोल की कीमत प्रति लिटर 78 पैसे कम हो गई है। मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूडी के मुताबिक इस कटौती से राज्य सरकार पर सालाना करीब 21.78 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा लेकिन आम जनता को राहत देने के लिए ये कदम उठाना जरूरी था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com