यह ख़बर 25 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

अमेरिका में ऋण संकट की आशंका से तेल का भाव गिरा

खास बातें

  • अमेरिकी ऋण संकट को लेकर बढ़ती चिंता के कारण एशियाई कारोबार में कच्चे तेल के भाव में गिरावट दर्ज की गई है।
सिंगापुर:

अमेरिकी ऋण संकट को लेकर बढ़ती चिंता के कारण एशियाई कारोबार में कच्चे तेल के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। विशेषज्ञों के अनुसार अगर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और सांसद देश के लिए कर्ज सीमा बढ़ाने के लिए समझौता करने में विफल रहते हैं तो इससे कर्ज लौटाने में चूक की आशंका है। न्यूयॉर्क का मुख्य अनुबंध वेस्ट टेक्सॉस इंटरमीडिएट लाइट स्वीट क्रूड का भाव सितंबर महीने के लिये 1.08 डॉलर गिरकर 98.79 डॉलर बैरल रहा। इसी प्रकार, ब्रेंट नार्थ सी कच्चे तेल का भाव सितंबर डिलीवरी के लिये 60 सेंट गिरकर 118.07 डॉलर बैरल पर आ गया। ऊर्जा परामर्श कंपनी पुरविन एंड गेट्ज के विश्लेषक विक्ट शुम ने कहा, अमेरिकी ऋण को लेकर जारी अनिश्चितता से तेल बाजार में चिंता है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका कर्ज के मामले में चूक करता है तो इसका असर आर्थिक वृद्धि पर पड़ेगा और अन्य देश भी इससे प्रभावित होंगे।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com