यह ख़बर 03 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

अमेरिकी शेयर बाजारों में मजबूती

खास बातें

  • अमेरिका में नौकरियों की संख्या बढ़ने से बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में मजबूती दर्ज की गई।
न्यूयॉर्क:

अमेरिका में नौकरियों की संख्या बढ़ने से बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में मजबूती दर्ज की गई। मध्यपूर्व में जारी राजनीतिक तनाव के चलते पिछले कुछ दिनों में शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई थी।  औद्योगिक सूचकांक डाउ जोंस बुधवार को 8.78 अंक बढ़कर 12,066.8 अंक पर बंद हुआ। वहीं स्टैण्डर्ड एण्ड पुअर्स सूचकांक 2.11 अंक बढ़कर 1,308.44 अंक पर बंद हुआ। रोजगार की संख्या को लेकर एक निजी संस्था की रिपोर्ट में अनुमान से बेहतर आंकड़े प्रस्तुत किए गए हैं। वहीं फेडरल रिजर्व के स्थानीय सर्वेक्षण में अमेरिका के ज्यादातर इलाकों में रोजगारों की संख्या में वृद्धि होने की बात कही गई है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com