यह ख़बर 08 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

अमेरिका : जून में 1,57,000 लोगों को मिली नौकरी

खास बातें

  • श्रम बाजार की स्थिति में सुधार का संकेत देते हुए अमेरिका की निजी कंपनियों ने जून में 1,57,000 लोगों को नौकरी दी।
न्यूयॉर्क:

श्रम बाजार की स्थिति में सुधार का संकेत देते हुए अमेरिका की निजी कंपनियों ने जून में 1,57,000 लोगों को नौकरी दी। एडीबी नेशनल एंप्लायमेंट रिपोर्ट के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, जून में निजी क्षेत्र में 1,57,000 नौकरियों का सृजन हुआ, जबकि सामान्य अनुमान के मुताबिक, बीते माह करीब 70,000 नौकरियों का सृजन होने की संभावना जताई गई थी। रपट के मुताबिक, सेवा क्षेत्र में 1,30,000 रोजगार बढ़े।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com