यह ख़बर 11 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

अमेरिका और यूरोप के शेयर बाजारों में गिरावट

खास बातें

  • अमेरिका और यूरोप के शेयर बाज़ारों में एक बार फिर गिरावट आई है। वहां खासकर बैंकिंग क्षेत्र के शेयर औंधे मुंह गिरे हैं।
वाशिंगटन:

अमेरिका और यूरोप के शेयर बाज़ारों में एक बार फिर गिरावट आई है। वहां खासकर बैंकिंग क्षेत्र के शेयर औंधे मुंह गिरे हैं। अमेरिकी शेयर बाजार डाओ जोन्स 520 अंक गिर गया है। हालांकि सोमवार के करीब 635 अंकों की गिरावट के बाद अगले दिन बाजार में रौनक लौट आई थी और डाओ जोन्स 430 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ था हालांकि बाजार के जानकारों का कहना है कि इस समय जो चल रहा है वो कम समय का बाजार दिशाहीन है। यूरोप में फ्रांस का शेयर बाजार साढ़े पांच फीसदी गिरकर बंद हुआ जबकि ब्रिटेन के शेयर बाजार में तीन फीसदी की गिरावट देखी गई। उधर, इटली के शेयर बाजार में ये गिरावट 6.7 फीसदी रही। इटली के कर्ज को लेकर बाजार में पिछले कुछ समय से चिंता रही है। आज इटली के प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी अपनी कैबिनेट की बैठक करने वाले हैं जिसमें सरकारी घाटा कम करने के उपायों पर चर्चा होगी।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com