यह ख़बर 16 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें निचले स्तर पर बरकरार रखीं

खास बातें

  • फेड ने मंगलवार को शून्य के करीब मौजूद प्रमुख ब्याज दरों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं करने की घोषणा की है।
वाशिंगटन:

अमेरिकी फेडरल रिजर्व (फेड) ने मंगलवार को शून्य के करीब मौजूद प्रमुख ब्याज दरों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं करने की घोषणा की है। इस फैसले के जरिए केंद्रीय बैंक ने महंगाई को लेकर जताई जा रही आशंकाओं को दरकिनार करते हुए अर्थव्यवस्था में सुधार की गति को वरीयता दी है। फेड की प्रमुख दर फेडरल फंड्स रेट 0 से 0.25 प्रतिशत पर अतिरिक्त समय के लिए जारी रखी गई है। इसके अलावा बैंक ने सरकार से जून के अंत तक 600 अरब डॉलर के बांड खरीदकर अर्थव्यवस्था में ज्यादा रकम पहुंचाने का कदम उठाया है। कुछ अर्थशास्त्रियों ने फेड को महंगाई के खतरों से बचने के उपायों पर ध्यान देने की जरूरत बताई थी। इससे पहले यूरोपीय सेंट्रल बैंक के प्रमुख जीन क्लाड ट्राइचेट इस बात का संकेत दे चुके हैं कि महंगाई का असर कम करने के लिए अप्रैल तक ब्याज दरों में वृद्धि की जा सकती है। फेड ने कहा कि खाद्य पदार्थ और अन्य जिंसों के अलावा कच्चे तेल की कीमतों में अस्थायित्व रह सकता है लेकिन इसका सकल महंगाई दर खास असर नहीं पड़ेगा।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com