खास बातें
- ओबामा ने रोजगार को बढ़ावा देने के लिए 447 अरब डॉलर की योजना कांग्रेस को भेजी है वहीं बैंक ऑफ अमेरिका ने 30 हजार नौकरियों में कटौती का ऐलान किया।
वाशिंगटन: एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने देश में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए 447 अरब डॉलर की योजना कांग्रेस को भेजी है वहीं बैंक ऑफ अमेरिका ने तीस हजार नौकरियों की कटौती का ऐलान किया है। अगले कुछ सालों में नौकरी में होने वाली ये कमी खर्च में कटौती की योजना का हिस्सा है। ये कमी बैंक के कुल कामगारों की तादाद का 10 फीसदी है। बैंक ऑफ अमेरिका ने अपने खर्च में पांच अरब डॉलर की कटौती की योजना बनाई है। 2008 के दौरान अमेरिकी बैंकों पर आए संकट में बैंक ऑफ अमेरिका को भी बड़ा नुक़सान उठाना पड़ा था। हाल के दिनों में बैंकों के शेयरों में काफी गिरावट आई है।