यह ख़बर 09 अक्टूबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

एयरक्राफ्ट खरीद में पीएसयू कंपनियों को नजरअंदाज करने से भड़के प्रफुल्ल

प्रफुल्ल पटेल और एके एंटनी का फाइल फोटो

खास बातें

  • भारी उद्योग मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने पीएसयू कंपनियों को ग्लोबल टेंडर में हिस्सा लेने की इजाजत नहीं देने के भारतीय वायुसेना के फैसले के खिलाफ रक्षा मंत्रालय में शिकायत की है।
मुंबई:

भारी उद्योग मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने पीएसयू कंपनियों को ग्लोबल टेंडर में हिस्सा लेने की इजाजत नहीं देने के भारतीय वायुसेना के फैसले के खिलाफ रक्षा मंत्रालय में शिकायत की है।

प्रफुल्ल पटेल ने कड़े शब्दों में रक्षामंत्री एके एंटनी को चिट्ठी लिखकर अपनी नाराजगी जताई है। पटेल ने कहा है कि सरकारी खरीद में सार्वजनिक और निजी कंपनियों को बराबरी का मौका मिलना चाहिए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वायुसेना ने अपने पुराने हो चुके 56 एवीआरओ विमानों को बदलने का फैसला किया है। इसके लिए जुलाई में वायुसेना ने टेंडर निकाला था, लेकिन इसमें भारतीय पीएसयू को हिस्सा नहीं लेने दिया गया। यह टेंडर करीब 13 हजार करोड़ का है। वायुसेना ने रूस समेत कुछ दूसरी यूरोपिय कंपनियों को शॉर्ट लिस्ट किया है।