यह ख़बर 17 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

पहली छमाही में टीवी, प्रिंट के विज्ञापनों में खासी वृद्धि

खास बातें

  • मीडिया बाजार अनुसंधान फर्म एडेक्स इंडिया का कहना है कि पहले छह महीनों में इसमें क्रमश: 18 प्रतिशत और 16 प्रतिशत की तेजी आई।
New Delhi:

इस साल के पहले छह महीनों में देश में टेलीविजन तथा प्रिंट मीडिया के विज्ञापनों में अच्छी खासी वृद्धि देखने को मिली। मीडिया बाजार अनुसंधान फर्म एडेक्स इंडिया का कहना है कि पहले छह महीनों में इसमें क्रमश: 18 प्रतिशत और 16 प्रतिशत की तेजी आई। इसके अनुसार इस दौरान टेलीविजन खंड के विज्ञापनों में बड़ा हिस्सा खाद्य एवं पेय, पर्सनल केयर तथा सेवाओं का रहा, जबकि प्रिंट के विज्ञापनों में शिक्षा तथा सार्वजनिक क्षेत्र का बोलबाला रहा। एडेक्स इंडिया का कहना है कि टीवी पर विज्ञापनों की समयावधि (एयरटाइम) पहले छह महीने में 18 प्रतिशत बढ़कर 1,27,256 घंटे हो गई। टेलीविजन के विज्ञापनों में 60 प्रतिशत हिस्सा खाद्य व पेय, पर्सनल केयर, सेवा, वाहन तथा दूरसंचार कंपनियों का रहा। टीवी के लिए विज्ञापन देने वाली पांच शीर्ष कंपनियों में यूनिलीवर, रेकिट बेंकिसर, कोका कोला इंडिया, कैडबरी इंडिया तथा आईटीसी हैं। इस दौरान जिन पांच ब्रांडों के विज्ञापन सबसे अधिक रहे, उनमें स्पराइट, कंपलान, कोलगेट डेंटल क्रीम, माजा तथा आइडिया सेल्यूलर हैं। वहीं प्रिंट मीडिया में विज्ञापनों में तीन क्षेत्रों सेवा, शिक्षा तथा बैंकिंग (फाइनेंस व निवेश सहित) का बोलबाला रहा।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com