खास बातें
- ट्राई ने उन कंपनियों की संख्या बढाकर 83 कर दी है जिन्हें समय पर सेवा शुरू नहीं करने पर लाइसेंस रद्द करने का नोटिस जारी किया गया है।
नई दिल्ली: दूरसंचार नियामक ट्राई ने उन कंपनियों की संख्या बढाकर 83 कर दी है जिन्हें समय पर सेवा शुरू नहीं करने पर लाइसेंस रद्द करने का नोटिस जारी किया गया है। यह संख्या पहले 74 थी। दूरसंचार मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'अब यह संख्या 83 हो गई जिनको कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। इनमें से 15 को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है।' उन्होंने कहा कि कंपनियों को जवाब देने के लिए 60 दिन का समय दिया जाएगा और उसके बाद उनके लाइसेंस को रद्द किए जाने पर फैसला होगा। सूत्रों के अनुसार दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल ने दूरसंचार सचिव को पत्र लिखकर सभी चूककर्ता कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा है। सिब्बल ने इस मामले में महान्यायवादी से कानूनी राय भी मांगी है।