खास बातें
- ट्राई ने भारती एयरटेल, वोडाफोन और आईडिया समेत दूरसंचार सेवा कंपनियों से कहा है कि वे मोबाइल शुल्क 20 फीसद बढ़ाने फैसले का औचित्य बताएं।
नई दिल्ली: दूरसंचार नियामक ट्राई ने भारती एयरटेल, वोडाफोन और आईडिया समेत प्रमुख दूरसंचार सेवा कंपनियों से कहा है कि वे मोबाईल शुल्क 20 फीसद बढ़ाने फैसले का औचित्य स्पष्ट करें। ट्राई के अध्यक्ष जेएस सरमा ने एक समारोह के मौके पर कहा हमने सभी कंपनियों से हाल में की गई शुल्क बढ़ोतरी का औचित्य बताने के लिए पत्र लिखे हैं। आखिरी पत्र रिलायंस कम्यूनिकेशंस को भेजा गया है। हाल में भारती एयरटेल, आईडिया सेल्यूलर, वोडाफोन और रिलायंस कम्यूनिकेशंस ने ज्यादातर परिचालन सर्कल में करीब 20 फीसद शुल्क बढ़ाया है। ज्यादातर कंपनियों ने कहा है कि इसकी वजह मुद्रस्फीतिक का दबाव है।