यह ख़बर 19 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

टीसीएस को मिला डच बैंक से ठेका

खास बातें

  • टीसीएस को डच बैंक ने अपनी पूंजी बाजार कारोबार इकाई में उत्पादन प्रबंधन में बदलाव की पहल के लिए उसे रणनीतिक साझेदार के रूप में चुना है।
New Delhi:

सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने कहा कि डच बैंक ने अपनी पूंजी बाजार कारोबार इकाई में उत्पादन प्रबंधन में बदलाव की पहल के लिए उसे रणनीतिक साझेदार के रूप में चुना है। कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा, टीसीएस बैंक को उसके सात देशों-अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, हंगरी, फिलीपींस, सिंगापुर और भारत-के कार्यालयों में वैश्विक सेवा डेस्क, सेवा संचालन और सभी अन्य सूचना प्रौद्योगिकी आधारभूत संरचना लाइब्रेरी सेवा उपलब्ध कराएगी। कंपनी ने कहा कि यह ठेका कई लाख डॉलर का है और इसकी अवधि पांच सालों की है। कंपनी ने हालांकि स्पष्ट वित्तीय जानकारी नहीं दी। टीसीएस के बैंकिंग उद्योग समाधान इकाई के प्रमुख रमणमूर्ति मगापु ने कहा, बैंक जहां अपनी मजबूत बाजार स्थिति का फायदा उठाना चाहता है, वहीं सूचना प्रौद्योगिकी बदलाव की पहल के अपने व्यापक अनुभव, इस विशेष कारोबारी क्षेत्र में कार्य करने की बेहतर क्षमता और दीर्घकालिक साझेदारी की इच्छा के कारण हम डच बैंक को बेहतर सेवा देने में सक्षम हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com