यह ख़बर 05 जून, 2013 को प्रकाशित हुई थी

टीसीएस को ब्रिटेन के नेटवर्क रेल का ठेका मिला

खास बातें

  • टाटा समूह की सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी टीसीएस को ब्रिटेन की नेटवर्क रेल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड से सूचना प्रौद्योगिकी सूमाधार एवं सिस्टम इंटिग्रेशन का चार साल का एक ठेका मिला है।
मुंबई:

टाटा समूह की सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी टीसीएस को ब्रिटेन की नेटवर्क रेल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड से सूचना प्रौद्योगिकी सूमाधार एवं सिस्टम इंटिग्रेशन का चार साल का एक ठेका मिला है।

टीसीएस ने एक बयान में कहा कि यह समझौता नेटवर्क रेल के लिए आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी समाधान से जुड़ा है। कंपनी ने इस सौदे की वित्तीय जानकारी नहीं दी, लेकिन सूत्रों ने बताया कि यह 35 करोड़ पाउंड का सौदा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com