खास बातें
- टाटा समूह के प्रमुख रतन टाटा ने मुंबई में सोने की नैनो लॉन्च की जिसकी कीमत लगभग 22 करोड़ रुपये है।
Mumbai: देश की सबसे सस्ती कार नैनो देश की सबसे महंगी कार बन गई है। टाटा समूह के प्रमुख रतन टाटा ने मुंबई में सोने की नैनो लॉन्च की जिसकी कीमत लगभग 22 करोड़ रुपये है। सोने की ये नैनो असली सोने की बनी है। इस कार में हीरे और मणि जड़े हैं। गहने के कारोबारी देश में ज्यूलरी डिजाइनिंग शुरू होने की 5000 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। बताया जा रहा है कि टाटा ने इसी मौके पर ये कार निकाली है। इस कार पर देशभर जवाहरात की मशहूर कारीगरी का नमूना बना है। ये बनी है टाटा के बैंगलोर प्लांट में जहां 22 कारीगरों ने 80 किलो सोना और 15 किलो चांदी से इस चमचमाती नैनो को बनाया है। ये कार फिलहाल टाटा समूह के पास ही रहेगी बाजार में नहीं आएगी।