खास बातें
- टाटा मोटर्स ने दो टाटा सफारी और दो जेनन एक्सटी कारों को 22 फरवरी से अहमदाबाद में शुरू होने वाली डेजर्ट स्ट्रोम रैली में भाग लेने के लिए उतारा है।
New Delhi: भारत में मोटरस्पोर्ट की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए देश की सबसे बड़ी आटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने मंगलवार को टाटा मोटर्स फुल थ्रोटल लांच कर रेस की दुनिया में शुरूआत की घोषणा की। टाटा मोटर्स ने दो टाटा सफारी और दो जेनन एक्सटी कारों को 22 फरवरी से अहमदाबाद में शुरू होने वाली डेजर्ट स्ट्रोम रैली में भाग लेने के लिए उतारा है। टाटा ग्रुप की टीमें फिर भारत में अन्य मोटरस्पोर्ट्स स्पर्धाओं जैसे रेड डि हिमालय में भी भाग लेंगी।