खास बातें
- ऑटोमोबाइल कम्पनी टाटा मोटर्स समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक कार्ल-पीटर फोर्स्टर ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया।
कोलकाता: ऑटोमोबाइल कम्पनी टाटा मोटर्स समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक कार्ल-पीटर फोर्स्टर ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया। कम्पनी द्वारा जारी सूचना के मुताबिक हालांकि फोस्र्टर कम्पनी बोर्ड में गैर कार्यकारी सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं देते रहेंगे। फोर्स्टर ने कहा, "मुझे बहुत दुख है कि अपनी व्यक्तिगत समस्याओं के कारण समूह के काम को करना कठिन हो गया है।" इस पर कम्पनी के अध्यक्ष रतन टाटा ने कहा कि बोर्ड कार्ल-पीटर की व्यक्तिगत समस्याओं का सम्मान करता है जिसकी वजह से उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। फोर्स्टर 2010 में कम्पनी में शामिल हुए थे। स्थानीय क्रियाकलापों के अलावा वह कम्पनी के विदेशी मामलों के भी प्रमुख थे।