खास बातें
- टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा की साख प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ से भी ज्यादा अच्छी और बड़ी है।
New Delhi: टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा की साख प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ से भी ज्यादा अच्छी और बड़ी है। एक अंतरराष्ट्रीय कंसल्टेंसी रेपुटेशन इंस्टीट्यूट के सर्वे में यह बात सामने आई है। यह सर्वे 25 देशों में 50 हजार से ज्यादा लोगों के बीच किया गया। इसमें लोगों ने उन शख्सियतों शके बारे में अपनी राय बताई, जिन्हें वे आदर, सम्मान और भरोसे लायक मानते हैं। इस सर्वे में रतन टाटा नौवें नंबर पर हैं, जबकि क्वीन एलिजाबेथ 10वें नंबर पर। सबसे ऊपर हैं नेल्सन मंडेला, जबकि टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे पायदान पर बिल गेट्स और चौथे पर वॉरेन बफेट हैं।