खास बातें
- केंद्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि 1,700 रुपये वाला प्रतीक्षित टैबलेट स्कूली बच्चों के लिए अगले महीने तक उपलब्ध करा दिया जाएगा।
नई दिल्ली: केंद्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल ने बुधवार को कहा कि 1,700 रुपये वाला प्रतीक्षित टैबलेट स्कूली बच्चों के लिए अगले महीने तक उपलब्ध करा दिया जाएगा। टैबलेट एक तरह का छोटा कम्प्यूटर होता है, जो लैपटॉप से भी छोटा और सुविधाजनक होता है। सिब्बल ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय खुला विश्वविद्यालय (इग्नू) के एक पुरस्कार वितरण समारोह में कहा कि टैबलेट अक्टूबर तक लांच कर दिया जाएगा, ताकि बच्चे कक्षा की सीमा से बाहर तक पहुंच सकें और शिक्षक सूचना प्रौद्योगिकी के सहारे अधिक ज्ञान हासिल कर सकें। सिब्बल ने यह भी कहा कि 12वीं पंचवर्षीय योजना में राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा अभियान भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के शुरू करने के बाद ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षण मिलने को लेकर आश्वस्त हुआ जा सकेगा। सिब्बल ने कहा कि सरकार लोक सेवा की इलेक्ट्रॉनिक अदायगी से सम्बंधित एक विधेयक पर भी विचार कर रही है, ताकि उपभोक्ताओं को सभी तरह के बिल इंटरनेट माध्यम से ही भेजा जा सके।