खास बातें
- सुप्रीम कोर्ट ने पांच मई को कहा था कि सुब्रत रॉय और सहारा इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के दो पत्रकारों उपेन्द्र राय और सुबोध जैन के खिलाफ़ पहली नज़र में अवमानना का मामला बनता है।
New Delhi: 2−जी घोटाले की जांच में अड़ंगा डालने को लेकर सहारा समूह के मुखिया सुब्रत रॉय के खिलाफ़ अवमानना मामले की सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। कोर्ट ने इस मामले में खुद अवमानना नोटिस जारी किया था। सुप्रीम कोर्ट ने पांच मई को कहा था कि सुब्रत रॉय और सहारा इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के दो पत्रकारों उपेन्द्र राय और सुबोध जैन के खिलाफ़ पहली नज़र में अवमानना का मामला बनता है। कोर्ट ने उन्हें नोटिस देकर छह हफ्तों में जवाब मांगा था। सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय के सहायक निदेशक राजेश्वर सिंह की इस शिकायत को गंभीरता से लिया कि मनी लाउंडरिंग कानून के तहत सहारा प्रमुख के खिलाफ़ नोटिस जारी की।