खास बातें
- फेडरल रिजर्व द्वारा बैंको को लाभांश वितरण की अनुमति दिए जाने की घोषणा के चलते बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों में जोरदार तेजी दर्ज की गई।
न्यूयॉर्क: अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक द्वारा बैंको को लाभांश वितरण की अनुमति दिए जाने की घोषणा और विकसित देशों के संगठन जी-7 द्वारा जापान की मुद्रा की कीमत कम करने की योजना का समर्थन किए जाने से अमेरिकी शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक जी-7 देश जापानी अर्थव्यवस्था की मदद के लिए मौद्रिक हस्तक्षेप पर सहमत हुए है। वर्ष 2000 के बाद से जी-7 देशों द्वारा मुद्रा बाजार में यह पहला हस्तक्षेप होगा। फेडरल रिजर्व द्वारा बैंको को लाभांश वितरण की अनुमति दिए जाने की घोषणा के चलते बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। औद्योगिक सूचकांक डाउ जोंस 83.93 अंक (0.71 प्रतिशत) बढ़कर 11,858.52 अंक पर बंद हुआ वहीं स्टैण्डर्ड एण्ड पुअर्स सूचकांक 5.49 अंक (0.43 प्रतिशत) बढ़कर 1,279.21 अंक पर बंद हुआ।