यह ख़बर 26 अगस्त, 2014 को प्रकाशित हुई थी

एशियाई बाजार में कमजोर रुख से सेंसेक्स गिरा

मुंबई:

एशियाई बाजार में कमजोर रुख के बीच कोषों एवं फुटकर निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की बिकवाली बढ़ाये जाने से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज के शुरुआती कारोबार में अपनी रिकॉर्ड ऊंचाई से 105 अंक कमजोर हो गया।

बंबई शेयर बाजार के सूचकांक बीएससी-30 सोमवार के कारोबारी सत्र में 26,437.02 अंक की सर्वकालिक ऊंचाई पर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार में 105.19 अंक अथवा 0.39 फीसदी कमजोर होकर 26,331.83 अंक पर आ गया।

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 16.40 अंक अथवा 0.21 फीसदी गिरकर 7,889.90 अंक पर आ गया। निफ्टी सोमवार को 6.90 अंक 0.09 फीसदी कमजोर होकर 7,906.30 अंक पर बंद हुआ था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि एशियाई बाजार में कमजोर रुख के बीच कोषों एवं फुटकर निवेशकों की ओर से धातु, वाहन और बिजली क्षेत्र के शेयरों की बिकवाली बढ़ाये जाने से सूचकांक में गिरावट आई।